Breaking

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

संयुक्त राष्ट्र संघ

संयुक्त राष्ट्र संघ-
sayunkt rastra sangh
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी I इसका प्रधान कार्यालय न्यूयॉर्क में है और इसके सदस्यों की वर्तमान संख्या 192 है I अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी और स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय की भाषाएं हैं, जबकि कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी और फ्रेंच हैं I संयुक्त राष्ट्र के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है I यह प्रतीक है दो जैतून की वक्राकार शाखाएं, जो ऊपर से खुली है और उनके बीच में विश्व का मानचित्र बना है I संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता का द्वार सभी शांतिपुरी राष्ट्रों के लिए खुला है, जो जिम्मेदारियों को स्वीकार करें और संघ के चार्टर में विश्वास रखते हो I नए शामिल देशों में वर्ष 2006 में मोंटेनेग्रो 192वां सदस्य बना I
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्य- 1. अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना I 2. राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना I 3. आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक समस्याओं को हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करना I
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों के नाम- 1. महासभा 2. सुरक्षा परिषद 3. संरंक्षण परिषद 4. आर्थिक तथा सामाजिक परिषद 5. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 6. सचिवालय I
महासभा- यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक महत्वपूर्ण अंग है I इसके कार्य निम्नलिखित है-
1. महासभा संघ से संबंधित सभी विषयों पर विचार करती है I
2. इसमें राष्ट्रों के बीच उत्पन्न सभी विवादों पर बहस होने के बाद प्रस्ताव पारित किए जाते हैं I
3. इस सभा में छोटे बड़े सभी राष्ट्र अपने विचार व्यक्त प्रकट करने के लिए स्वतंत्र होते हैं I महासभा का अधिवेशन प्रतिवर्ष कम से कम एक बार आवश्यक है I
सुरक्षा परिषद- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की नीतियों का पालन कराती है I इस परिषद के कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थाई तथा 10 अस्थाई होते हैं I स्थाई सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस तथा चीन है I अस्थाई सदस्य महासभा द्वारा 2 वर्षों के लिए चुने जाते हैं I भारत भी समय-समय पर इसका अस्थाई सदस्य रहा है I
       यह परिषद सदस्य राष्ट्रों में किसी कारण उत्पन्न हुए तनाव एवं झगड़ों को समझाने का प्रयत्न करती है I आवश्यकता पड़ने पर शांति स्थापित करने के लिए परिषद सैनिक शक्ति का भी प्रयोग कर सकती है I
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद- इस परिषद के 54 सदस्य हैं I इसके कार्यों में युद्ध एवं शस्त्र की राजनीति को छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सभी विषय आते हैं I यह आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का अध्यन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है तथा उनसे संबंधित सुझाव महासभा एवं अन्य संबंधित संस्थाओं को भेजती है I
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय- जिस प्रकार हमारे देश में कानून को तोड़ने वालों के लिए न्यायालयों की व्यवस्था है I उसी प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों का आपस में मतभेद एवं विवाद हो जाने पर उसको अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है I इस न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं, जो नौ वर्ष के लिए चुने जाते हैं I
 न्यास परिषद- इस परिषद के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र का उन राष्ट्रों के प्रशासन एवं सुरक्षा से संबंधित दायित्व स्पष्ट होता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात भी स्वतंत्र नहीं हो पाए I इसमें 11 राज्य रखे गए, जिनमें ब्रिटिश toboland, फ्रांसीसी toboland, कैमरून, सोमालीलैंड, टंगानिका, पश्चिम समोआ आदि को स्वतंत्रता प्राप्त हो चुकी है I
सचिवालय- संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रशासनिक अंग है I सचिवालय में एक महासचिव तथा अन्य कर्मचारी होते हैं I महासचिव की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है I

Important notes-
20वीं सदी में दो महायुद्ध हुए I
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 1945 में हुई थी I
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य होते हैं I
महासभा की बैठक वर्ष में एक बार अवश्य होती है I
महासभा के सभापति का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए होता है I
मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है I
Also Read Its-
हार्दिक पंड्या की  संघर्ष भरी दास्तां
simple present tense exercises
यदि आपके पास hindi या english में कोई article,post,कविता या motivational story हो, जो आपके द्वारा रची गयी हो और उसे हमारे ब्लॉग https://www.dainikai.in/ में share करना चाहते हों तो अपना नाम, पता, फोटो, के साथ अपनी पोस्ट हमारे email - online.blog92@gmail.com भेजें I हम आपकी post आपके नाम, पता और फोटो के साथ अपने blog में publish करेंगे ! thanks a lot !   
मेरे प्यारे भाइयों एवं बहनों ! Future Update के लिए हमारे Facebook Page को like करना न भूलें I
If you have any suggestions please type on comment box I will be oblige to you. Please like, share my videos,post and subscribe to our channel Student Sathi.Thanks for watching visiting my website Namste!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें