नमस्कार मित्रों
! मैं हूँ R.B. Tripathi ! studentsaathi blog में आपका स्वागत
है ! मेरी कोशिश रहती है कि मैं आपके लिए कुछ न कुछ ज्ञानवर्धक और interesting चीजें लाता रहूँ ! इसलिए आज मैं डॉ. हरिओम
पंवार जी की बिल्कुल नयी कविता आपके साथ share करूँगा I आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको पसंद आयेगी I
डॉ हरिओम पंवार ओज के कवि हैं I ओज ऐसी विधा है ज्यों -ज्यों रक्त ठंडा होता जाता है बूढ़ा होता जाता है त्यों -त्यों ओज विधा नापसंद आने लगती है I आप कविता के माध्यम से विद्रोह जीते हैं I आपने विवाह नहीं किया है I आपने अपना सारा जीवन मातृभाषा हिंदी को समर्पित कर दिया है I आप प्रोफेसर रहे हैं, कवि सम्मलेन करते हैं लेकिन आज तक आपने अपना घर नहीं बनाया है, लेकिन आपने स्कूल जरुर खोले हैं I गरीबों के बच्चों को शिक्षा मिले इसके लिए आप हमेसा प्रयासरत रहते हैं I
For more entertaining watch below video
हर मानव के सर
गोवर्धन हाथों में अर्जुन के रथ हैं।
आँखों में खारे सागर हैं मन में कई महाभारत हैं।।
Har manaw ke sar gowardhan hathon me Arjun ke rath hain I
Aankhon me khare sagar hain man me kai mahabharat hain II
इच्छाओं के कुरुक्षेत्र में हर एक भीष्म का प्रण घायल है I
हर सीने में लाक्षागृह है अधर-अधर पर कोलाहल है II
Ichano ke kurukshetra me har ek bheeshma ka pran ghayal hai I
Har seene me lakshagriha hai adhar-adhar par kolahal hai II
संघर्षों की समरभूमि में हमसे पूछो हम कैसे हैं I
कालचक्र के चक्रव्यूह में हम भी अभिमन्यु जैसे हैं II
Sangharso kee samarbhumi me hamse puncho ham kaise hain I
Kaal chakra ke chakrowyuh me ham bhi abhimanyu jaise hain II
और बची पहचान हमारी कोने फ़टे हुए से ख़त हैं।
आँखों में खारे सागर हैं मन में कई महाभारत हैं।।
Aur bachi pahchan hamari kone fate huye se khat hain I
Aankho me khare sagar hain man me kai mahabharat hain II
हमने परम्परायें तोड़ी यूँ पूजा भौतिकीकरण को I
जैसे गीत व्याकरण तज दे अनुप्रासों के समीकरण को II
Hamne paramparayen todi yun pooja bhautkikaran ko I
Jaise geet wyakran taj de anuprason ke samikaran ko II
मर्यादाएं अपमानित हैं चीरहरण के इतिहासों से I
हम भी अपनापन हारे हैं मन के शकुनी के पासों से II
Maryadayen apmanit hain cheerharan ke itihason se I
Ham bhi apnapan hare hain man ke shakuni ke pason se II
और हमारी उम्मीदों की आकाशी गंगा आहत हैं।
आँखों में खारे सागर हैं मन में कई महाभारत हैं।।
Aur hamari ummidon kee aakashi ganga ahat hai I
Aankhon me khaare sagar hain man me kai mahabharat hain II
एक कुँआरा तन अपराधी रण में अर्जुन करण लड़ें हैं।
हम भी अपने पाप छुपाकर कुंती जैसे मौन खड़े हैं II
Ek kunara tan apradhi ran me arjun karan lade hain I
Ham bhi apne paap chupakar kunti jaise maun khade hain II
खुदगर्जी का अभिनन्दन है औ' खुद्दार सलाखों पर हैं I
गंधारी माँ जैसी पट्टी अपनी सबकी आँखों पर है II
Khudgarji ka abhinandan hai au khuddar salakhon par hain I
Gandhari maa jaisi patti apni sabki aankhon par hai II
यह तो वक्त करेगा निर्णय कौन सही हैं कौन गलत हैं।
आँखों में खारे सागर हैं मन में कई महाभारत हैं।।
Yah to wakt karega nirnay kaun sahi hain kaun galat hain I
Aankhon me khaare sagar hain man me kai mahabharat hain II
Dr Hariom pawar
Also Read Its-
Dr Hariom pawar ji ki nai kavita dhara 370 par jo hr ushko hindi ma likh kar sand kar do
जवाब देंहटाएं